News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

गंगोलीहाट पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

  • Share
गंगोलीहाट पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/12/2025


पिथौरागढ़: 
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा। जिस क्रम में सीओ पिथौरागढ़, सीओ डीडीहाट व सीओ धारचुला के पर्यवेक्षण में कल शुक्रवार को जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम *हे0 का0 भगवत मेहरा, का0 रवि कुमार* द्वारा खिरमाण्डे से आगे नाकोट के पास में एक रेस्टोरेन्ट में छापेमारी की गयी। इस दौरान रेस्टोरेन्ट संचालक बालम सिंह बोहरा पुत्र गोपाल सिंह निवासी नाकोट, पो0 खिरमाण्डे, थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वही चेकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 विनोद भट्ट, अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः 1-हरीश धर्मसत्तु निवासी नाचनी, 2-हेमन्त सिंह मेहरा निवासी ग्राम उड्यारी बेरीनाग को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये ।
           इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 136 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
Comments
comment
date
latest news
डीएम की सख्त कार्यवाही,ढालवाला नाले में प्रवाहित हो रहा 14 भवनों का ग्रे वाटर बंद

डीएम की सख्त कार्यवाही,ढालवाला नाले में प्रवाहित हो रहा 14 भवनों का ग्रे वाटर बंद