रुद्रप्रयाग:जनपद में पंप हाउसों और हॉटमिक्स प्लांट्स को निशाना बनाकर लगातार हो रही चोरी की वारदातों का रुद्रप्रयाग पुलिस ने महज छह दिनों के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार मुख्य आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले तीन कबाड़ियों समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 147 कॉपर प्लेट्स, 50.28 मीटर समरसीबल केबल व तांबे के तार, दो इलेक्ट्रिक मोटर और वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्कूटियां बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, बीती 31 जुलाई और 1 अगस्त को कोतवाली रुद्रप्रयाग में पंप हाउसों तथा हॉटमिक्स प्लांट से केबल, कॉपर प्लेट्स, मोटर और अन्य उपकरण चोरी होने के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। लगातार सुरागरसी और चेकिंग के दौरान कोर्ट तिराहे के पास से चार मुख्य आरोपियों मनवर लाल (उम्र38)पुत्र रणजीत लाल, निवासी ग्राम तूना, पोस्ट सुमेरपुर, थाना एवं जनपद रुद्रप्रयाग,सुमित उर्फ जे.सी.बी.(उम्र28)पुत्र सुरेन्द्र लाल, निवासी ग्राम तिलणी, थाना एवं जनपद रुद्रप्रयाग,
हृदयराम (उम्र30)पुत्र मुन्दरिका राम, निवासी ग्राम कोल्ह पाण्डू, थाना पाण्डू, जिला पलामू (झारखंड), हाल निवासी सुविधानगर, रुद्रप्रयाग,सुनील कुमार (उम्र40) पुत्र आनंद लाल, निवासी ग्राम एवं पोस्ट रतूड़ा, थाना एवं जनपद रुद्रप्रयाग,को दो स्कूटियों सहित गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बड़ी मात्रा में तांबे की प्लेटें, समरसीबल केबल और तांबे के तार बरामद हुए।
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तिलणी स्थित कबाड़ी की दुकान पर छापा मारकर चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ियों फरमान(उम्र36)पुत्र गाजिब, निवासी ग्राम हिरोडा मुस्तकम, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश,लुकमान(उम्र27)पुत्र गाजिब, निवासी ग्राम हिरोडा मुस्तकम, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश,को गिरफ्तार किया, जहां से 101 अतिरिक्त कॉपर प्लेट्स बरामद की गईं। वहीं दूसरे मामले की जांच के दौरान एक अन्य कबाड़ी की दुकान से हॉटमिक्स प्लांट से चोरी की गई दो इलेक्ट्रिक मोटरें भी बरामद कर तीसरे कबाड़ी अखलाख उर्फ भूरा(उम्र38) पुत्र अफजल खान, निवासी ग्राम ननहेड़ा गाजी, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी/कबाड़ी दुकान, बस अड्डा रुद्रप्रयाग,को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार
shikhrokiawaaz.com
08/05/2026
Comments
comment
date
latest news