News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

मारपीट व हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

  • Share
मारपीट व हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/04/2025


पथरी-: हरिद्वार जनपद के थाना पथरी के ग्राम बोडाहेडी में दो बच्चो के बीच हुई कहासुनी में एक परिवार द्वारा दूसरी बच्चे के घर मे घुसकर बच्चे के परिजनों से की गई मारपीट से जान गवाने वाली महिला के हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस टीम द्वारा कल देर रात क्षेत्र के सहदेवपुर दरेडा मार्ग से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।


बीती 1 अगस्त को थाना पथरी के ग्राम बोडाहेडी  में छोटे बच्चो के बीच हुई छोटी सी कहासुनी के चलते दो परिवारों के बीच शुरू हुई झड़प में एक परिवार के 4 लोगो द्वारा दूसरे के घर मे घुसकर मारपीट करने से घायल हुए एक महिला की 7 अगस्त को मृत्यु हो गयी थी। महिला की मृत्यु हो जाने के चलते वादी द्वारा अरोपियोके खिलाफ लिखाई गयी शिकायत में पुलिस द्वारा धारा 103(3)बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई थी।

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस द्वारा लगातार कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी,किन्तु अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे।
जिस क्रम में कल बुधवार रात को एक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वांछित आरोपी सलमान पुत्र मुनफैत निवासी बोडाहेडी को सहदेवपुर दरेडा मार्ग के पास से गिरफ्तार। आरोपी की निशादेही के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का पाईप बरामद किया है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान