News :
कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन जल सृष्टि पार्क से लौटते वक्त सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर

  • Share
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर

shikhrokiawaaz.com

07/26/2026

देहरादून:उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने और हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें देहरादून स्थित ईसी रोड के सिटी हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
हीरा सिंह बिष्ट ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे तत्कालीन मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी के मंत्रिमंडल में परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड इंटक (आईएनटीयूसी)के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी श्रमिक हितों से जुड़े अनेक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई।
अपने सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति समर्पण और लंबे राजनीतिक अनुभव के कारण हीरा सिंह बिष्ट प्रदेश की राजनीति में एक सम्मानित पहचान रखते थे। उनके निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Comments
comment
date
latest news
दिखने लगा कम बारिश का असर, घट गया झीलों का जलस्तर; नैनीझील में पानी का स्तर बीते 4 सालों में सबसे कम

दिखने लगा कम बारिश का असर, घट गया झीलों का जलस्तर; नैनीझील में पानी का स्तर बीते 4 सालों में सबसे कम