News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

2 महिला समेत 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, स्मैक, शराब बरामद

  • Share
2 महिला समेत 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, स्मैक, शराब बरामद

shikhrokiawaaz.com

03/26/2026


देहरादून-: नशे के खिलाफ दून पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही कार्यवाही में दून पुलिस द्वारा 2 महिला समेत 5 नशा तस्करों को 7.20 ग्राम स्मैक, 3 पेटी देसी शराब व 30 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।


कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को ब्रह्मपुरी क्षेत्र से चैकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर 01 महिला अभियुक्ता निर्मला(59) पत्नी ओब्रेट निवासी- ब्रह्मपुरी पटेलनगर, देहरादून को लगभग 02 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।



ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों पर चैकिंग के दौरान काली कमली आश्रम गेट, गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी, रुषा फार्म व मायाकुन्ड क्षेत्र से 04 अभियुक्तों

1-ललित कश्यप(20) पुत्र स्व0 सतीश कश्यप निवासी: गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी, ऋषिकेश, 2- माया(45) पत्नी स्व0 श्री भोला विश्ववास निवासी झुग्गी झोपड़ी, बंगाली बस्ती, मायाकुण्ड, थाना ऋषिकेश, देहरादून, 3- पन्ना लाल कुमार(25) पुत्र मुखील लाल राम निवासी: हाल पता रुषा  फार्म मौहल्ला गुलरानी, गुमानीवाला, ऋषिकेश व स्थाई पता वार्ड न0 08 टाडवा नंदपुर थाना बेरिया जिला चम्पारण, बिहार,4- मुकेश कुमार(40) पुत्र विरम सिंह निवासी- गली न0-26 शिवाजी नगर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया। 


Comments
comment
date
latest news

"किंग ऑफ उत्तराखंड" के हाथों में पड़ी दून पुलिस की हथकडी, साथी संग गिरफ्तार