News :
तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

जीआईसी खरादी मे फायर की टीम ने पढ़ाया अग्नि सुरक्षा का पाठ

  • Share
जीआईसी खरादी मे फायर की टीम ने पढ़ाया अग्नि सुरक्षा का पाठ

shikhrokiawaaz.com

04/18/2025


उत्तरकाशी:पुलिस कप्तान सरिता डोबाल के निर्देशन में जनपद की फायर सर्विस टीम द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह की थीम''एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें" पर आयोजित अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम कर आम जनमानस एवं स्कूली छात्र छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 
जिस क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बड़कोट के नेतृत्व में फायर सर्विस बड़कोट की टीम द्वारा कल गुरुवार को पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज खरादी में छात्र-छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एवं हैंडलिंग का प्रशिक्षण तथा किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना के समय राहत एवं बचाव की जानकारी दी गयी।इसके साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाया गया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी  द्वारा विद्यालय प्रबंधक को  समय-समय पर मॉक ड्रिल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने एवं अग्निशमन उपकरणों के उचित रखरखाव तथा कार्यशील दशा में रखने की हिदायत दी गयी।
Comments
comment
date
latest news
1 करोड़ 13 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में एक और अभियुक्त बहराईच से गिरफ्तार

1 करोड़ 13 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में एक और अभियुक्त बहराईच से गिरफ्तार