News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

फायर सर्विस पौड़ी ने दिया छात्राओं को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण

  • Share
फायर सर्विस पौड़ी ने दिया छात्राओं को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण

shikhrokiawaaz.com

05/21/2025


पौड़ी:आज बुधवार को फायर सर्विस पौड़ी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पैडुल जाकर बच्चों सहित समस्त स्कूल स्टाफ को अग्नि सुरक्षा का आधारभूत प्रशिक्षण दिया।
उक्त प्रशिक्षण में फायर यूनिट पौड़ी द्वारा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी के नेतृत्व में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पैडुल,पौड़ी में जाकर स्कूल की छात्राओं व अध्यापिकाओं को अग्निदुर्घटनाओं व वनाग्नि आदि के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान छात्राओं के बीच अग्नि सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर फायर यूनिट कर्मचारियों द्वारा अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा उपायों एवं प्राथमिक अग्निशमन सम्बन्धी उपकरणों की प्रमुख जानकारी दी गई।
छात्राओं को अग्निशमन सुरक्षा से सम्बन्धित अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंगुशर) को प्रयोग करने के बेसिक जानकारी प्रदान करने, घरों में एलपीजी सिलिण्डर से होने वाली आगजनी से बचाव आदि से सम्बन्धित प्रैक्टिकल जानकारी देकर अग्निकाण्ड के दौरान बचाव के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए जागरूक किया गया
Comments
comment
date
latest news
युवती द्वारा आत्महत्या मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

युवती द्वारा आत्महत्या मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल