रुड़की-: रुड़की निवासी एक व्यक्ति को जमीन का सौदा तय कर फर्जी बैनामा बनाकर 12 लाख की धोखाधड़ी मामले में रुड़की पुलिस ने कल शनिवार को रुड़की जेल के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का पुत्र पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
बीती 3 जुलाई को वादी देशराज पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम जसवावाला, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की में तहरीर देते हुए बताया था कि अनुज कुमार पुत्र कल्याण सिंह व उसका पिता कल्याण सिंह पुत्र सावल दास निवासीगण ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, द्वारा उनको जमीन बेचने के नाम पर उनसे 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। अभियुक्तो द्वारा एक फर्जी एवं जाली बैनामा तैयार कर वादी के नाम पर जमीन कर दी। मामले में कोतवाली रुड़की द्वारा अभियुक्त पिता- पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस द्वारा अभियुक्त पिता- पुत्र पर लगे आरोप सही पाए गए व रुड़की कोतवाली अंतर्गत गठित टीम द्वारा अभियुक्तो की धरपकड़ को कार्यवाही शुरू की व मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।लगातार किये प्रयासों में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त
अनुज कुमार पुत्र कल्याण सिंह को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अभियुक्त पिता की तलाश में लगातार सक्रिय पुलिस ने कल शनिवार को वांछित कल्याण सिंह पुत्र सावल दास निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार को जेल के सामने से गिरफ्तार किया गया।