News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

स्विग्गी डिलीवरी बॉयज को समझाए यातायात नियमो के मायने

  • Share
स्विग्गी डिलीवरी बॉयज को समझाए यातायात नियमो के मायने

shikhrokiawaaz.com

01/23/2026


देहरादून-:  कोरोना काल के दौरान घर मे बंद लोगो द्वारा घर बैठे अपना खाना मंगाने के लिए ऑनलाइन फ़ूड एप्लीकेशन का जमकर उपयोग किया गया, जिसके चलते कोरोना काल के बाद से आज भारत के मार्किट में ऑनलाइन आर्डर कर घर तक फूड डिलीवरी सेवा का घर-घर मे जमकर उपयोग हो रहा है, बस एक क्लिक करो और घर बैठे खाना पाओ। वहीं फ़ूड डिलीवरी कंपनियों के बीच मार्किट में स्पर्धा भी बड़ी है जिसके चलते लोगो को जल्द से जल्द खाना पहुँचाने के लिए ऍप्लिकेशन्स द्वारा अपने डिलीवरी पार्टनर्स को टारगेट दिया जाता है,जिसके चलते अधिकतम बार डिलीवरी बॉयज द्वारा यातायात नियमो की अनदेखी की जाती है तो कई हादसों का शिकार भी होते है।
यातायात नियमो की इन अनदेखी के खिलाफ वर्तमान में चल रहे  सडक सुरक्षा माह - 2026 की थीम“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” के अन्तर्गत आज शुक्रवार को पुलिस लाईन देहरादून में स्विगी डिलीवरी बॉयज को पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरुक किये जाने के उद्देश्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्विगी के लगभग 60 स्विग्गी डिलीवरी बॉयज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस द्वारा सभी डिलीवरी बॉयज को विस्तृत यातायात नियमों तथा संकेतो के विषय में जानकारी दी व यातायात के नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अनुशासन से चलने के निर्देश दिए गए, ताकि इन हादसों व नियमो की अवहेलना में कमी आ सके।

   कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी की गयी यातायात सम्बन्धी वीडियो एंथम को चलाकर सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य थीम "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा" के सम्बन्ध में समस्त स्विग्गी डिलीवरी बॉयज को समझाते हुए सड़क पर अपने वाहन निर्धारित गति में संचालित करनें तथा किसी को सामान डिलीवर करने जाते समय रेड लाईट जम्प न करने के विषय मे अवगत कराया गया। पुलिस ने डिलीवरी बॉयज से आवाहन किया है कि यदि किसी को भी सड़क पर कोई सड़क दुर्घटना घटित होते दिखती है तो वहां पर एक जिम्मेदार नगरिक की भूमिका निभाते हुए घायल व्यक्ति को हर सम्भव मदद की जानी चाहिए क्योंकि हमारे द्वारा बढाया गया एक कदम किसी का जीवन बचा सकता है। 

  इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उनसे यातयात जागरूकता के सम्बंध में सवाल जवाब किए , जिसका सही उत्तर देने पर अधिकारियों द्वारा स्विग्गी डिलीवरी बॉयज पुरस्कृत किया गया।
Comments
comment
date
latest news
दून कार्डियोलोजिस्ट विभाग ने जटिल आपरेशन के तहत 7 वर्षीय बच्ची के लगाया पेसमेकर

दून कार्डियोलोजिस्ट विभाग ने जटिल आपरेशन के तहत 7 वर्षीय बच्ची के लगाया पेसमेकर