News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

30 हज़ार रुपये रिश्वत लेता आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

  • Share
30 हज़ार रुपये रिश्वत लेता आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/06/2024


कर्णप्रयाग-: सरकारी विभाग में बैठे अधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का एक और मामला कर्णप्रयाग से सामने आया है,जहां एक शराब व्यापारी के राजस्व देने के बावजूद लंबे समय से निकासी पास न होने का भय दिखाकर व्यापारी से 30 हज़ार रुपये रिश्वत लेते कर्णप्रयाग के आबकारी निरीक्षक को सतर्कता अधिष्ठान की टीम द्वारा आज उसके आवास शक्तिनगर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कर्णप्रणाग क्षेत्र में शराब के एक व्यापारी द्वारा सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज करवाते हुए जानकारी दी कि उनकी दुकान की सब दुकान बोईताल में स्थित है जिसे उनके पार्टनर द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त दुकान का नियमित रूप से राजस्व भरने के बावजूद भी आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह द्वारा निकासी न पास होने का भय दिखाकर उनसे 30 हज़ार रुपये रिश्वत मांगी जा रहा है। आबकारी निरीक्षक के खिलाफ मिली उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा आज अभियुक्त आबकारी निरीक्षक के खिलाफ जाल बिछाते हुए आज रविवार को अभियुक्त द्वारा रिश्वत लेने को उसके किराए के घर शक्तिनगर, कर्णप्रयाग में शिकायतकर्ता से 30 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सतर्कता अधिष्ठान टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की छानबीन व संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रैप टीम को निदेशक सतर्कता द्वारा ईनाम देने की घोषणा की गई है।
Comments
comment
date
latest news
आपरेशन क्रैकडाउन: 879 का सत्यापन हुआ पूरा, डिजिटल वेरिफिकेशन से भी कर रही वेरिफाई

आपरेशन क्रैकडाउन: 879 का सत्यापन हुआ पूरा, डिजिटल वेरिफिकेशन से भी कर रही वेरिफाई