News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति से की अग्निवीर योजना समाप्त करने की मांग

  • Share
पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति से की अग्निवीर योजना समाप्त करने की मांग

shikhrokiawaaz.com

10/13/2025


देहरादून:उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने आज देश की सर्वोच्च पदाधिकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को
केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को तत्काल समाप्त करने की मांग करते हुए
 जिलाधिकारी देहरादून को एक ज्ञापन सौंपा।
उक्त ज्ञापन में कहा गया है कि यह योजना न केवल भारतीय सेना की परंपरागत सैन्य शक्ति को कमजोर कर रही है, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ भी अन्याय है।
पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि देश की रक्षा और सीमाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित सैनिकों की स्थायी भर्ती व्यवस्था को समाप्त कर अल्पकालिक योजना लागू करना राष्ट्र की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य दोनों के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि इस विषय की गंभीरता को देखते हुए सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं ताकि योजना पर पुनर्विचार किया जा सके।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उत्तराखंड जैसे सैन्य परंपराओं वाले राज्य के हजारों युवा देश की सेवा करने का सपना देखते हैं,लेकिन अग्निवीर योजना के तहत केवल चार वर्ष की सेवा और भविष्य की असुरक्षा के कारण युवाओं में निराशा का माहौल है। 
पूर्व सैनिकों का कहना है कि जब कोई युवा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने जीवन की आहुति देने को तैयार होता है, तब उसे चार साल के अनुबंध से बांधना अन्याय है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की अनुशासन, निष्ठा और दीर्घकालिक सेवा भावना को बनाए रखना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है। 
ज्ञापन पर कई पूर्व सैनिकों ने हस्ताक्षर कर योजना का विरोध किया और इसे स्थायी भर्ती प्रणाली से बदलने की मांग की।
उक्त ज्ञापन भेजने वालों में कर्नल राम रतन नेगी के साथ उपाध्यक्ष सूबेदार गोपाल गढ़िया व प्रदेश उपाध्यक्ष हवलदार बलबीर सिंह पंवार और कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।



Comments
comment
date
latest news
सोशल साईट्स पर विज्ञापनों के माध्यम मुनाफा कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

सोशल साईट्स पर विज्ञापनों के माध्यम मुनाफा कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार