News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

पटेलनगर पुलिस व दो गौतस्करों के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार

  • Share
पटेलनगर पुलिस व दो गौतस्करों के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/20/2025


देहरादून-: आज सुबह पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस व दो गौतस्करो के बीच मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही दोनो बदमाश घायल हुए है जिन्हें पुलिस टीम द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आज सोमवार की तड़के सुबह पटेलनगर क्षेत्र के हरभजवाला टीस्टेट के पास जंगलों से लगते हुए रास्तों पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा ऑटो में सवार दो लोगों को चेकिंग प्वाइंट पर रोकने का प्रयास किया किन्तु दोनो अभियुक्त मौके से अपना ऑटो भगाकर फरार हो गए। जिसपर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो अभियुक्तो ने पुलिस पर फायर झोंक दी। जिसपर पुलिस टीम ने भी अभियुक्तो पर जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की। 

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के पैर में और एक अभियुक्त के हाथ मे गोली लगी। पुलिस ने दोनो अभियुक्तो को इंद्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद बदमाशो को कोरोनेशन रेफर किया गया है।

मुठभेड़ में घायल दोनो बदमाश सहारनपुर के शातिर गौतस्कर हैं जिनके खिलाफ थाना बसंत बिहार/पटेलनगर क्षेत्र में विगत 02 दिनों मे गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनो बदमाशो द्वारा आज सोमवार को भी पटेलनगर क्षेत्र के जंगलों में गौकशी करने की योजना थी।
Comments
comment
date
latest news
सदन की कार्यवाही शुरू... आज पेश करेगी सरकार आम बजट, वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना

सदन की कार्यवाही शुरू... आज पेश करेगी सरकार आम बजट, वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना