News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

दून पुलिस व गौतस्कर के बीच हुई मुठभेड़,बदमाश घायल

  • Share
दून पुलिस व गौतस्कर के बीच हुई मुठभेड़,बदमाश घायल

shikhrokiawaaz.com

12/29/2024


देहरादून-: रायवाला पुलिस द्वारा कल देर रात लालतप्पड़ के पास चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार द्वारा पुलिस चेकिंग से बचते हुए पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा डोईवाला तक अभियुक्त का पीछा कर जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को डोईवाला राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां से उसे जॉलीग्रांट रेफ़र किया गया है। अभियुक्त दून के अलग अलग थानों में गौकशी,गौतस्करी में कुख्यात वांछित है।

रायवाला पुलिस द्वारा क्षेत्र में कल रात्रि में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कल देर रात एक दोपहिया सवार लोगो को रोकने का प्रयास किया तो वाहन सवार लोगो ने गाड़ी भगा दी, जिससे पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो अभियुक्तों ने पुलिस पर फ़ायर झोंक दी। जिससे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो का पीछा किया गया।

बदमाशो के रायवाला-लालतप्पड़ चेक पोस्ट से भागने के चलते पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। वहीं पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा पुलिस टीम को तुरंत डोईवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने को कहा। जिसके बाद सभी अधिकारियो व पुलिस बल द्वारा डोईवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए  बदमाशो को लोकेट कर उनका पीछा किया। इस बीच पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया।

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस कप्तान अजय सिंह सहित एसपी देहात, एसपी सिटी मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को राजकीय चिकित्सालय डोईवाला में भर्ती करवाया गया। पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस टीम से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली गयी व मौके का निरीक्षण किया गया। जिसके उपरान्त अस्पताल जाकर घायल बदमाश का हालचाल जाना। आज तड़के सुबह चिकित्सको ने घायल बदमाश को जॉलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहनवाज उर्फ सोनी पुत्र मुनव्वर निवासी मोहल्ला कुरेशियांन गंगोह थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।  जिसके खिलाफ थाना क्लेमेंटटाउन में गोकशी के अभियोग का मुख्य अभियुक्त है। अभियुक्त के खिलाफ थाना रायपुर, पटेलनगर, क्लेमेंटटाउन में पशु क्रूरता, गोतस्करी व गौकशी के साथ कई संगीन अभियोग दर्ज पाए गए है। अभियुक्त के खिलाफ उत्तरप्रदेश के थाना गंगोह में गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट सहित गौकशी व गौतस्करी में आरोपी है।


पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का देसी तमंचा व 1 जिंदा 2 खोखा कारतूस बरामद किया है।
Comments
comment
date
latest news
सीमांत गांवों में पिथौरागढ़ पुलिस की पहल,चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

सीमांत गांवों में पिथौरागढ़ पुलिस की पहल,चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक