News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

1 किलो से ज्यादा चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

  • Share
1 किलो से ज्यादा चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/04/2024


देहरादून:उत्तराखंड को नशे से मुक्त करने हेतु ड्रग्स फ्री अभियान चलाया जा रहा है,उत्तराखंड एसटीएफ की एएनटीएफ टीम एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में नशे के सौदागरों को लगातार जेल भेज रही है।
जिस क्रम में आज बुधवार को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र सप्लाई करने वाले मुख्य ड्रग तस्कर जसवीर सिंह पुत्र तिलक सिंह पता- लोअर तुनवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून,को थाना राजपुर क्षेत्र से 01 किलो 16 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्कर उक्त चरस मोरी उत्तरकाशी के रहने वाले प्रेम लाल  से खरीदकर देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर अपने पैडलरों को सप्लाई करने वाला था।
अभियुक्त पेशे से इलेक्ट्रीशियन है तथा इलेक्ट्रिशियन की आड़ में थाना रायपुर क्षेत्र में अपने एजेंटों को ड्रग की सप्लाई करता था, इस संबंध में एसटीएफ द्वारा और अन्य जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
गणपति विसर्जन के दौरान गौला नदी में बहा युवक पुलिसे ने किया सकुशल रेस्क्यू

गणपति विसर्जन के दौरान गौला नदी में बहा युवक पुलिसे ने किया सकुशल रेस्क्यू