News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

144 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

  • Share
144 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/12/2026


देहरादून:उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बसंत विहार पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने देहरादून के बसंत बिहार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस कप्तान एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर राज्यभर में नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
जिस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ परवेज अली के निर्देशन में एएनटीएफ टीम ने थाना बसंत बिहार पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की।
उक्त संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान नशा तस्कर गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी आजाद कॉलोनी, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून (मूल निवासी ग्राम कोट खादर, थाना रायपुर सादात, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश) को अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी उक्त हेरोइन तरुण पाल उर्फ चीनू निवासी पटेल नगर, देहरादून से लेकर आया था, जिसे वह आगे छोटे-छोटे पैकेट बनाकर फुटकर में बेचने की फिराक में था। पुलिस अब आरोपी द्वारा बताए गए अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।




Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार