News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मंदिर से चोरी करने वाला नशेड़ी युवक गिरफ्तार

  • Share
मंदिर से चोरी करने वाला नशेड़ी युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/12/2026


डोईवाला-:  मिल रोड डोईवाला स्थित शिव मन्दिर से चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने कल गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त नशे का आदी है।



बीती 10 जून को वादी गुरुप्रसाद ममगाई पुत्र लेखराज शास्त्री निवासी शुगर मिल डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में तहरीर दी गयी थी कि अज्ञात चोरो द्वारा मिल रोड डोईवाला स्थित शिव मन्दिर से 01 पंचमुखी दीपक (पीतल), 01 प्रधान दीपक (पीतल), 01 कलश, 01 जलेरी (तांबा), 01 नाग (तांबा), 01 आचमनी गिलास (तांबा), 01 घंटी (पीतल) व  01 विष्णु-लक्ष्मी की मूर्ति (अष्टघातु) चोरी कर ली गयी है। मामले में डोईवाला पुलिस द्वारा धारा 305(डी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा इस पूरे मामले में जांच शुरू करते हुए अपने मुखबीरी तंत्रो को सक्रिय किया गया, जिस क्रम में पुलिस टीम ने कल गुरूवार को सौंग नदी पुराना पुल, डोईवाला से घटना में शामिल अभियुक्त छोटू उर्फ ढापली(20) पुत्र धनपाल सिंह निवासी जूनियर हाई स्कूल के पास चाँदमारी, कोतवाली डोईवाला, देहरादून को मन्दिर से चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। 


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक नशे का आदी है, नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा मंदिर में चोरी की गई थी। जिस वक्त उसकी गिरफ्तारी हुई उस वक़्त वह सामान बेचने की फिराक में था।

Comments
comment
date
latest news
ईमानदारी से कोई समझौता नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति

ईमानदारी से कोई समझौता नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति