News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

राजपुर क्षेत्र में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
राजपुर क्षेत्र में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

01/30/2025


देहरादून:जनपद के राजपुर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर 1 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 24 जनवरी को शिकायतकर्ता रविंद्र शर्मा निवासी धोरण खास, निकट आईटी पार्क, थाना राजपुर, देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर शिकायत दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके धोरण खास स्थित बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चुरा लिए हैं।
उक्त चोरी की घटना के जल्द से जल्द खुलासे हेतु पुलिस कप्तान देहरादून ने थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठन करने के निर्देश दिए।
जिस क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के बारे में जानकारी एकत्रित की गयी,व सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया,इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल में गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया,जिस पर पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से आज गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आई०टी० पार्क के पास तपोवन रोड पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ सिद्धार्थ पुत्र सतीश निवासी आर्य नगर नई बस्ती थाना डालनवाला, देहरादून को चोरी की गई ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त राहुल नशे का आदी है अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूरा करने के लिये अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।घटना में प्राप्त ज्वैलरी को अभियुक्त बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया,अभियुक्त का पूर्व में भी विभिन्न अपराधों में जेल जाना प्रकाश में आया है।
Comments
comment
date
latest news
दीवाली पर शहर सुरक्षा में तत्पर जवानो का कप्तान अजय ने बढ़ाया हौसला

दीवाली पर शहर सुरक्षा में तत्पर जवानो का कप्तान अजय ने बढ़ाया हौसला