News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

दून पुलिस ने गुम हुए दो बच्चों को मिलाया परिजनों से

  • Share
दून पुलिस ने गुम हुए दो बच्चों को मिलाया परिजनों से

shikhrokiawaaz.com

05/17/2025


देहरादून:दून पुलिस ने दो गुम हुए बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है।
जानकारी के अनुसार आज शनिवार को चौकी बालावाला थाना रायपुर देहरादून पर सूचना प्राप्त हुई कि अपर तुनवाला रायपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में प्ले ग्रुप में पढने वाला एक 04 वर्षीय बालक स्कूल से बिना बताये कहीं गुम हो गया था।
नाबालिग अबोध की गुमुशुदगी की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा बच्चे की तलाश हेतु तत्काल अलग अलग टीमो का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा स्कूल के आस-पास आने जाने वाले मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से बच्चे की तलाश की गई।
इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की गुमशुदगी की सूचना को प्रचारित व प्रसारित की गयी, जिस पर मात्र 01 घंटे अन्दर उक्त गुमशुदा बच्चे को चौकी जोगीवाला क्षेत्र में लावारिस अवस्था मे घूमते हुए पुलिस द्वारा बरामद किया गया,बालक के परिजनों को चौकी में बुलाकर बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
वही थाना प्रेमनगर क्षेत्र में परिजनों से नाराज हुई नाबालिग युवती को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद किया गया,जानकारी हो कि वादी निवासी प्रेमनगर द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर वालों से नाराज होकर कही चली गई है, जिसे काफी ढूंढने पर भी वो नहीं मिल रही है। नाबालिग की गुमशुदगी को देखते हुए तत्काल थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के घर व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से नाबालिक गुमशुदा की तलाश की गई,इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिक युवती की गुमशुदगी की सूचना प्रचारित प्रसारित की गयी, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी नाबालिग की तलाश हेतु प्रयास करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप बालिका के मेरठ में होने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका को मेरठ टोल के पास से एक रोडवेज बस से बरामद कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका की सकुशल वापसी पर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
Comments
comment
date
latest news
13.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

13.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार