News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

दून पुलिस ने खोली 94 नशा तस्करों की हिस्ट्रीशीट

  • Share
दून पुलिस ने खोली 94 नशा तस्करों की हिस्ट्रीशीट

shikhrokiawaaz.com

07/16/2025


देहरादून:ड्रग्स फ्री देवभूमि के सपने को साकार करने हेतु पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स के अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने व 
ऐसे सभी अभियुक्तों की नियमित रूप से निगरानी हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिये गये थे,जिस क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर मादक पदार्थो की तस्करी में सक्रिय 94 नशा तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी,जिस पर पुलिस द्वारा आज बुधवार को उक्त सभी हिस्ट्रीशीटरों के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिती तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। 
उक्त अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्र में 70 हिस्ट्रीशीटर मौजूद मिले, जिनके द्वारा वर्तमान में छोटे मोटे कार्य कर जीवन यापन किया जा रहा है, 09 हिस्ट्रीशीटर जेल मे,01 हिस्ट्रीशीटर जिला बदर होने, 06 हिस्ट्रीशीटरों के जनपद से अन्यत्र जाने, 02 हिस्ट्रीशीटरो के बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने, 02 हिस्ट्रीशीटरो के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने तथा 01 हिस्ट्रीशीटर की मृत्यु होने की जानकारी मिली,जबकि 03 हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई, उक्त लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन कर जानकारी जुटाई जा रही है। 
शेष मौजूद सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त न होने के सम्बन्ध में सख्त चेतावनी दी गई, व इनके क्रियाकलाप व गतिविधियों पर लगातार सघन निगरानी की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
सड़क किनारे पड़ी अनावश्यक सामग्री व अतिक्रमण को पुलिस ने हटवाया

सड़क किनारे पड़ी अनावश्यक सामग्री व अतिक्रमण को पुलिस ने हटवाया