News :
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण डिजिटल स्ट्राइक: लोगो को ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने वाली 86 गैंबलिंग साइट्स ब्लॉक कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ़्त में विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां* फूलों की घाटी के खुले द्वार, प्रकृति प्रेमियों के लिए शुरू हुआ रोमांचक सफर

चोरी की 02 अलग - अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
चोरी की 02 अलग - अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

01/16/2026



देहरादून: बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया।

जानकारी के अनुसार वादी डा0 आशुतोष भारद्वाज पुत्र दिलीप कुमार निवासी दून मेडिकल कॉलेज कोतवाली पटेलनगर देहरादून द्वारा बीती 13 जनवरी को कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से 02 लैपटॉप तथा अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-20/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया। 
जिस पर कल गुरुवार को वादी अमन पुत्र विनोद कुमार निवासी शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज बंशीवाला देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से ज्वैलरी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 30/2026 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
 
लगातार हुई चोरी की घटनाओ की गंभीरता के दृष्टिगत उनके अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई।  गठित टीम द्वारा दोनों घटना स्थलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से आज शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा चक्की टोला क्षेत्र से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त मनभावन पुत्र रमेश चंद हाल निवासी निरंजनपुर मण्डी के अन्दर, पटेलनगर, (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से उक्त दोनो घटनाओं में चोरी किये गये लैपटाप, ज्वैलरी तथा मोबाइल फोन बरामद हुए। 

गिरफ्तार अभियुक्त खानाबदोश किस्म का व्यक्ति है, जिसके परिवार में उसका कोई अन्य सदस्य नहीं है और न ही उसके रहने का कोई निश्चित ठिकाना है, अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा रैकी कर उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
Comments
comment
date
latest news
इस बार की केदारनाथ यात्रा होगी खास- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट के जरिये केदारनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विजन

इस बार की केदारनाथ यात्रा होगी खास- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट के जरिये केदारनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विजन