News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

दून पुलिस ने स्निफिंग डॉग संग झुग्गी झोपड़ियों में की चेकिंग

  • Share
दून पुलिस ने स्निफिंग डॉग संग झुग्गी झोपड़ियों में की चेकिंग

shikhrokiawaaz.com

08/02/2025



देहरादून-: सदैव से ही राजधानी की झुग्गी झोपड़ियो मे बड़े स्तर पर नशा तस्करी का कारोबार फल फूलने की शिकायतें सामने आती रही है। जिसके चलते कप्तान अजय सिंह द्वारा स्वयं से ही झुग्गी झोपड़ियों में चेकिंग अभियान शुरू किया गया था व उसके बाद से ही उनकी टीम लगातार झुग्गी झोपड़ियों पर निगरानी बनाये हुए है।

जिस क्रम में आज क्रम में आज शनिवार को क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, पीएसी, डॉग स्क्वायड तथा एएनटीएफ देहरादून की टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मद्रासी कॉलोनी में आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस बल द्वारा मद्रासी कॉलोनी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पूर्व नशा तस्करों के घरों तथा संदिग्ध स्थानों पर स्निफर डॉग की सहायता से चेकिंग की गई। 

कप्तान अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सुनसान स्थानों/ खंडरो आदि जगहों पर नशा करने वालो तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो की धरपकड़ हेतु नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है। साथ ही पूर्व के मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त रहे नशा तस्करों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा नशे के काले कारोबार में सक्रिय अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा उनकी अवैध सम्पति को भी चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
एसएसपी के निर्देश से स्टंटबाज़ों के सर से दून पुलिस ने उतारा स्टंट बाज़ी का भूत

एसएसपी के निर्देश से स्टंटबाज़ों के सर से दून पुलिस ने उतारा स्टंट बाज़ी का भूत