News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

दून पुलिस बनी देवदूत आग से बचाई 3 जिंदगियां

  • Share
दून पुलिस बनी देवदूत आग से बचाई 3 जिंदगियां

shikhrokiawaaz.com

04/24/2024


देहरादून:दून पुलिस द्वारा लगातार अपनी सक्रियता से मानवीय कार्य करने को अपनी प्रतिबद्धता दर्शा रही है।हादसों व किसी जन हानि में खाकी के वेश में मित्र व देवदूत की भूमिका निर्वहन कर रही है।
जिस क्रम में आज बुधवार को थाना सेलाकुई के एक रेस्टोरेंट में गैस पाइप के फटने से अचानक धधकी आग में फंसी तीन जिंदगियों को थानाध्यक्ष सेलाकुई व उनकी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों जिंदगियों को जलते हुए रेस्टोरेंट से सुरक्षित बाहर निकाला साथ ही मौके पर पुलिस टीम द्वारा  भरे हुए गैस सिलेण्डरों को हटाकर किसी बडी अनहोनी होने से बचाया।
जानकारी के अनुसार आज बुधवार को थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी के पास स्थित समित भोजनालय में आग लग गई है तथा उक्त दुकान में भरे हुए गैस सिलेण्डर भी रखें हुए हैं, जिससे सम्भवत: कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने हेतु अवगत कराया गया। मौके पर समित भोजनालय में लगी आग के कारण आस पास खडे वाहन भी उसकी चपेट में आ गये थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए दुकान के अन्दर फंसे 03 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सुभारती अस्पताल भिजवाया तथा आग को फैलने से रोकने के लिये दुकान में रखे गैस सिलेण्डरों को तत्काल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा गया। मौके पर दमकल के वाहनों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मौके पर आग से दुकान पर रखा सामान तथा आग की चपेट में आने से दुकान के पास खडी 04 मोटर साइकिलें जल गई हैं।आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गैस सिलेण्डर बदलते समय गैस पाइप के फट जाने के कारण आग लगना प्रकाश में आया है।पुलिस द्वारा आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है। 
Comments
comment
date
latest news
फ्लो उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस की पहल से महिलाए होंगी सुरक्षित

फ्लो उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस की पहल से महिलाए होंगी सुरक्षित