News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

वाहन चोर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
वाहन चोर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/02/2025


देहरादून:जनपद में चोरी किये गए वाहनों की तलाश हेतु दून पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी हेतु अभियान  चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में कल सोमवार को थाना रानीपोखरी पुलिस गुजराड़ा मोड़ पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि तभी ऋषिकेश की ओर से आती हुई एक स्कूटी संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, किन्तु पुलिस टीम की तत्परता से अभियुक्त सुनील गुनसोला(उम्र27) पुत्र वीर सिंह गुनसोला स्थायी पता: ग्राम सारपुल, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल वर्तमान पता: ग्राम दुजियावाला, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून,को मौके पर ही पकड़ लिया, पुलिस द्वारा स्कूटी के कागजात व चेसिस नम्बर की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त स्कूटी चोरी की है।
गिरफ्तार अभियुक्त उक्त स्कूटी को नागाघेर क्षेत्र से चोरी किया था, अभियुक्त ने अप्रैल में भी अपने एक साथी दीपक गंजा के साथ मिलकर एक मोटर साइकिल भी चोरी की थी जिसे उसने शांतिनगर क्षेत्र के खण्डहर मकान में छिपाकर रखा है। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त मोटर साइकिल भी मौके से बरामद की गई,पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथी दीपक गांजा की तलाश की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
28 नए सीओ को मिली तैनाती

28 नए सीओ को मिली तैनाती