News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/15/2025


देहरादून:राजधानी में युवती से मोबाइल लूटने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 13 जनवरी को शिकायतकर्ता प्राची ध्यानी द्वारा कोतवाली नगर पर शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि प्रिंस चौक पर ऑटो में बैठने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका एप्पल कंपनी का आईफोन छीन लिया गया है। 
उक्त घटना को देखते हुए एसएसपी देहरादून अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी। 
सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल में गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान उक्त घटना में शामिल अभियुक्त आजम(उम्र32)पुत्र विशाल अहमद निवासी गली न0 15, भगत सिंह कालोनी, रायपुर, को बारात घर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए मौका मिलते ही लूट व चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है। अभियुक्त पूर्व में भी मोबाइल लूट व चोरी की घटनाओ में जेल जा चुका है, अभियुक्त विरुद्ध जनपद के अलग- अलग थानों में विभिन्न अपराधों के 06 मुकदमें दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
बदलते मौसम के मद्देनजर कप्तान यूएस नगर ने जवानों को बांटी रेडियम रिफ्लेक्टिव सेफ्टी वेस्ट

बदलते मौसम के मद्देनजर कप्तान यूएस नगर ने जवानों को बांटी रेडियम रिफ्लेक्टिव सेफ्टी वेस्ट