News :
कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार* दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार सेफ ड्रग्स–सेफ लाइफ अभियान: देहरादून में मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 5 दुकानें बंद, एक्सपायरी दवाएं जब्त* कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ने के चलते यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के विरुद्ध पुलिस ने चेताया स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा

भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/29/2024


देहरादून:राजधानी के राजपुर क्षेत्र में एक भूमि  गलत खसरा नम्बर की रजिस्ट्री कराकर 40 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त सहित एक महिला को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता  विशाल कौशिक निवासी कैनाल रोड देहरादून ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अभियुक्त राजीव चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें किसी अन्य की जमीन दिखाकर उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। 
उक्त प्रकरण को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह  द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई। जिस क्रम में 
प्रकरण के मुख्य अभियुक्त राजीव चौधरी पुत्र प्रकाश सिंह निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को बीती 11 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था,अभियुक्त के अन्य साथियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे,जिस पर 26 जून की रात को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के 02 अन्य सहयोगियों विनय राणा(उम्र36) पुत्र राम सिंह राणा निवासी फ्लैट नंबर 504 ब 1पेसिफिक गोल्फ स्टेट थाना राजपुर देहरादून, व नम्रता देवी(उम्र42) पत्नी चंदन निवासी फ्लैट नंबर 504 पेसिफिक गोल्फ स्टेट थाना राजपुर देहरादून को गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
चारधाम यात्रा को लेकर एसएसपी सर्वेश पंवार ने किया ग्राउंड निरीक्षण

चारधाम यात्रा को लेकर एसएसपी सर्वेश पंवार ने किया ग्राउंड निरीक्षण