News :
बदलाव की तस्वीर व वादे को पूरा करने की तस्वीर 'बालेंद्र शाह' सूर्या देवभूमि चैलेंज का मुख्यमंत्री ने किया समापन, ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह भी पहुंचे जनता दरबार में 239 शिकायतों का निस्तारण, जरूरतमंदों को त्वरित राहत *यमकेश्वर में गूंजा भक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने भागवत कथा में किया श्रद्धालुओं को संबोधित* इस बार की केदारनाथ यात्रा होगी खास- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट के जरिये केदारनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विजन प्रेमनगर थाने में महिला अपर उपनिरीक्षक व कर्मियों से बदसलूकी करने वाली महिला स्वयं से आई थी थाने, सीसीटीवी में हुआ स्पष्ट अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ* अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ गैस सिलिंडर की कालाबाज़ारी करता 1 युवक गिरफ्तार, 32 सिलिंडर बरामद माँ गंगा-यमुना विराजी अपने स्थान पर,जयघोष संग श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

अपहरण और फिरौती कांड का त्वरित खुलासा, दून पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • Share
अपहरण और फिरौती कांड का त्वरित खुलासा, दून पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/03/2026


देहरादून:दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकासनगर क्षेत्र में हुए अपहरण और फिरौती के मामले का चंद घंटों में खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बीती 2 मार्च को वादिनी पुष्पा देवी, निवासी भोजावाला, विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज करवाई की कुछ अज्ञात व्यक्ति वाहन संख्या यूके-07-एफएस 4482 और एक मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे, जबरन अंदर घुसे और उनके पुत्र शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट कर उसे कार में बैठाकर ले गए। कुछ समय बाद अज्ञात नंबर से कॉल कर युवक को सुरक्षित छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी  देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्ध वाहन और उसके स्वामी की जानकारी जुटाई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
उक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई के चलते उसी रात अपहृत युवक शक्ति सिंह को विकासनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया और घटना में शामिल पांचों आरोपियों 1.विकास वैरागी (35 वर्ष) निवासी सहारनपुर,2. नीरज (34 वर्ष) निवासी सहारनपुर, 3.प्रवीन (44 वर्ष) निवासी विकासनगर,4.सचिन (31 वर्ष) निवासी जीवनगढ़ विकासनगर,5. नवीन (27 वर्ष) निवासी डाकपत्थर विकासनगर को गिरफ्तार किया।
आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से ऐसे युवकों को निशाना बनाते थे जो नशे के आदी हों। वे स्वयं को किसी धार्मिक संगठन से जुड़ा बताकर उन्हें जेल भेजने की धमकी देते और ब्लैकमेल कर धन उगाही करते थे।
उक्त प्रकरण में भी आरोपियों ने युवक पर मादक पदार्थों की तस्करी का झूठा आरोप लगाकर उसे पुलिस के हवाले करने की बात कही और जबरन अपने साथ ले गए थे। बाद में परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई।
Comments
comment
date
latest news
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राजधानी के पत्रकारों ने बदलते समय में पत्रकारिता की भूमिका पर की चर्चा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राजधानी के पत्रकारों ने बदलते समय में पत्रकारिता की भूमिका पर की चर्चा