News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

ऑपरेशन प्रहार”में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

  • Share
ऑपरेशन प्रहार”में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/08/2026

ऋषिकेश:दून पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चलाए जा रहे अभियान में एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया,जिसने पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग तक कर दी।
जानकारी के अनुसार 07 अप्रैल की रात्रि में जंगलात बैरियर के पास पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान रानीपोखरी की ओर से आ रही एक कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदिग्धता होने पर पुलिस टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित कर वाहन का पीछा शुरू किया।
भागने के दौरान वाहन काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गया, जिसके बाद चालक जंगल की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों द्वारा पीछा करने पर आरोपी ने उन पर जानलेवा फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ ने आरोपी इमरान (उम्र22)पुत्र इदरीश निवासी ग्राम सुडाका नूह, हरियाणा,को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। आरोपी ने एक माह पूर्व अपने साथी के साथ मिलकर ऋषिकेश क्षेत्र से एक डंपर चोरी किया था और इस बार भी घटना को अंजाम देने की योजना से रैकी करने आया था।
आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी,आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में पुलिस पर हमले और अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसके फरार साथी की तलाश और चोरी किए गए डंपर की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
Comments
comment
date
latest news
राष्ट्रपति के दौरे के किये बेहतरीन यातायात व्यवस्था बनाने पर कप्तान ने की टीम की सराहना

राष्ट्रपति के दौरे के किये बेहतरीन यातायात व्यवस्था बनाने पर कप्तान ने की टीम की सराहना