News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

हेट स्पीच पर दून पुलिस सख़्त, दर्ज किया मुकदमा

  • Share
हेट स्पीच पर दून पुलिस सख़्त, दर्ज किया मुकदमा

shikhrokiawaaz.com

09/11/2024


देहरादून: उच्चतम न्यायालय द्वारा हेट स्पीच के मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर तत्काल पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कराये जाने के निर्देश गये है जिस क्रम में हेट स्पीच पर दून पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

सोशल मिडिया पर वायरल एक विडियो, जिसमें यति रामस्वरूपानंद गिरी, शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद द्वारा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपने संबोधन के दौरान विशेष समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई, उक्त हेट स्पीच तथा वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए उ०नि० देवेंद्र गुप्ता की तहरीर पर कोतवली डालनवाला पर यति रामस्वरूपानंद गिरी के विरुद्ध मु0अ0सं0- 198/2024 धारा- 196/353 बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत कराया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी देहरादून द्वारा आम जनमानस से अपील की गई की सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई भी पोस्ट, जो धर्म, जाति, क्षेत्र के आधार पर समाज में आपसी में वैमनस्यता फैलाने का काम करें, प्रसारित न करे और न ही ऐसी किसी भी पोस्ट को बिना सोचे समझे आगे प्रचारित करें। पुलिस द्वारा लगातार सोशल सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित ऐसी पोस्टों की मॉनिटरिंग की जा रही है, ऐसी पोस्टों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
कर्णप्रयाग मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हरिद्वार में एसआईटी गठित

कर्णप्रयाग मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हरिद्वार में एसआईटी गठित