News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

वाहन चोरी की घटना को 12 घण्टे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
वाहन चोरी की घटना को 12 घण्टे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/06/2026


देहरादून: वाहन चोरी की घटना का 12 घण्टे के अंदर दून पुलिस ने खुलासा कर 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये। 

 वादी विनीत गर्ग द्वारा कोतवाली नगर पर आकर उनकी स्कूटी चोरी हो जाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर कल कोतवाली नगर पर वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया। 
वाहन चोरी की घटना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में कोतवाली नगर में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासो से मुखबिर की सूचना पर कल चैकिंग के दौरान माता वाला बाग के पास से वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों को चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी संख्या- (यू0के0-07-एक्ससी-7254) के साथ गिरफ्तार किया गया। 
 
 पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह नशे के आदि है, नशे की आवशयकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अजांम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर घूम कर सुनसान क्षेत्र में खड़े दो पहिया वाहनों को अपने पास रखी मास्टर चाबी से खोलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा जिन वाहनों को वह मास्टर चाबी से नहीं खोल पाते थे, उनका लॉक तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।  गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त लल्लन साहनी पुत्र गुलटन साहनी निवासी ग्राम रगवा, थाना सिमटी, दरभंगा, बिहार हाल पता काँवली गांव, थाना बसंत विहार, देहरादून, (उम्र- 19 वर्ष) पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है, जिस पर कई अभियोग दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
अस्कोट पुलिस ने महिला का खोया हुआ आभूषण बरामद कर लौटाई चेहरे पर मुस्कान

अस्कोट पुलिस ने महिला का खोया हुआ आभूषण बरामद कर लौटाई चेहरे पर मुस्कान