News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

नशा तस्करी की अलग अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
नशा तस्करी की अलग अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

07/12/2026


देहरादून: 

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

*अवैध मादक पदार्थों/शराब के साथ 07 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से 8.08 ग्राम स्मैक, 736 ग्राम गांजा, 05 ली0 कच्ची शराब तथा 10 पेटी से अधिक देशी शराब हुई बरामद*

*अभियुक्तों द्वारा तस्करी मे प्रयुक्त वाहनों को पुलिस ने किया सीज*

*एसएसपी देहरादून द्वारा नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की धरपकड हेतु सभी अधीनस्थों को दिये है सख्त कार्यवाही के निर्देश*

प्रदेश में चल रहे "ड्रग फ्री देवभूमि" अभियान के चलते ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों/ मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों / नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अलग- अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही निम्नवत हैः-

*1- कोतवाली विकासनगर*


बीती 11 जुलाई को विकासनगर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पर अलग अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों दिलदार पुत्र गुलजार निवासी मदीना बस्ती बायपास रोड, विकास नगर, देहरादून, (उम्र - 28 वर्ष), सुमित पुत्र नेमचंद निवासी कुंजाग्रांट, विकास नगर, देहरादून, (उम्र - 26 वर्ष)
को 08.08 ग्राम स्मैक तथा 05 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।
  
2- कोतवाली ऋषिकेश

शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा 11 जुलाई को पुराने रेलवे स्टेशन के पास खाली मैदान ऋषिकेश से 02 अभियुक्तो कृष्णा पत्नी राजे को 64 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब एवं राखी पत्नी सचिन को 71 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब तथा आज दिनांक 12/07/2026 को पुराना रेलवे स्टेशन रोड ऋषिकेश से 01 अभियुक्त सौरभ पासवान पुत्र श्री राम अधुल पासवान को स्कूटी स0-(यूके एन 6212) के साथ 180 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब तथा डक वाली रोड ऋषिकेश से 01 अन्य अभियुक्त सुमित पुत्र राम को स्कूटी स0-(यूके 14टीबी 1140) पर परिवहन करते हुये 180 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 


3- थाना नेहरु कॉलोनी

कल  नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के
दौरान 01 अभियुक्त 1- कुमार हर्षवर्धन पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम अंडारी, थाना गौरीचक, पटना, बिहार हाल पता एसजीआरआर, पटेलनगर, देहरादून, (उम्र 20 वर्ष) को कनिष्क अस्पताल से आगे मोथरोवाला से 736 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
आपरेशन कालनेमि के तहत उत्तराखंड पुलिस ने 5500 लोगो का किया सत्यापन, 4 अवैध बांग्लादेशी व पोक्सो का अपराधी गिरफ्तार

आपरेशन कालनेमि के तहत उत्तराखंड पुलिस ने 5500 लोगो का किया सत्यापन, 4 अवैध बांग्लादेशी व पोक्सो का अपराधी गिरफ्तार