News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

दून पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “लोक पर्व हरेला''

  • Share
दून पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “लोक पर्व हरेला''

shikhrokiawaaz.com

07/16/2025


देहरादून: वर्षा ऋतु के आगमन का स्वागत करने के लिए उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ हरेला पर्व मनाया जाता है।
इसी अवसर पर दून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने अपनी टीम के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कप्तान व अन्य अधिकारियों द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण किया गया और आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में लगभग 100 की संख्या में फलदार तथा छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। 

 हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के फिट उत्तराखंड मिशन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस परिवार के बच्चों के साथ फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।  
मैच के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह वर्धन किया तथा शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। 
हरेला पर्व के दौरान जनपद के सभी थाना/चौकी परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण करते हुए पूर्व से लगे पौधों व क्यारियों का भी सौंदर्यकरण किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर/मसूरी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश

भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश