News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

स्टंटबाज़ों के सर से दून पुलिस ने उतारा स्टंट बाज़ी का भूत

  • Share
स्टंटबाज़ों के सर से दून पुलिस ने उतारा स्टंट बाज़ी का भूत

shikhrokiawaaz.com

01/20/2025

स्टंटबाज़ों के सर से दून पुलिस ने उतारा स्टंट बाज़ी का भूत एसएसपी देहरादून को मिली सूचना पर दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही
रायपुर क्षेत्र में बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे 06 स्टंटबाज़ों के पुलिस एक्ट में किये चालान स्टंट बाज़ी में प्रयुक्त सभी 06  मोटरसाइकिलो को एम०वी० एक्ट में किया सीज आज दिनांक 19/01/25 को रायपुर थानों रोड पर बाइक स्टंटबाजों द्वारा मुख्य सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाना एवं स्टंट करने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को तत्काल कारवाई करने के आदेश दिए गए थे। जिस पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा तत्काल स्टंट बाजों को पकड़ने एवं कारवाई करने हेतु चौकी प्रभारी मालदेवता एवं चौकी प्रभारी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के नेतृत्व में 2 टीमें गठित की गई।  गठित टीमो द्वारा त्वरित कारवाई करते हेतु मौके पर पहुँच कर वाहनो को खतरनाक तरीके से चलाते हुए स्टंट बाज़ी कर रहे 06 बाइकर्स की मोटरसाइकिलो को सीज किया गया साथ ही सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट बाज़ी कर अपनी तथा दूसरों की जान खतरे में डालने वाले 6 स्टंटबाज बाइकर्स के पुलिस एक्ट के तहत चालन किए गए। यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।

Comments
comment
date
latest news
1.975 किलो चरस के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

1.975 किलो चरस के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार