News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

नाईट लाइफ में मसरूफ युवाओं पर दून पुलिस की सख्ती !

  • Share
नाईट लाइफ में मसरूफ युवाओं पर दून पुलिस की सख्ती !

shikhrokiawaaz.com

04/06/2026


देहरादून-: इस बार रविवार की रात देहरादून में और रविवार की रातों की तरह नही थी,जहां बेपरवाह युवा देर रात तक सड़को पर मनमानी करते घूम रहे हो, गाड़ियों में ही शराब की बोतलें खुल रही हो, रैश ड्राइविंग की आड़ में सड़कों पर यातायात नियमो की धज्जियां उड़ती हो। इस बार दून पुलिस द्वारा आपरेशन नाईट स्ट्राइक के तहत शहरभर में युवाओं व बेपरवाह लोगो को नियमो का पाठ पढ़ाया गया व जरूरत पड़ने पर साथ थाने भी लाया गया।

बीते हफ्ते से ही दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में आपरेशन नाईट स्ट्राइक किया जा रहा है, जिसके तहत दून पुलिस के अधिकारियो, थाना, चौकी की पुलिस टीमो द्वारा तय समय सीमा के बाद भी खुले होटल, बार, पब, रेस्टोरेंट सहित सड़को पर बिन वजह देर रात तक घूम रहे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में कल रविवार को भी एसपी ऋषिकेश जया बलोनी कल अपनी टीम के साथ राजपुर अंतर्गत कुठाल गेट, मसूरी- राजपुर रोड में चेकिंग के लिए उतरी। उनके द्वारा अपनी टीम को किस किस जगह कार्यवाही की जानी है, का ब्रीफ करते हुए अलग-अलग टीम बांटते हुए खुद एक टीम को लीड करते हुए कार्यवाही शुरू की।

कार्यवाही के दौरान उनके द्वारा देर रात तक सड़को पर बाहर युवाओं से उनके बाहर होने की जानकारी ली व घर वालो से बात कर उनके बाहर होने की सूचना देते हुए आगे से बच्चो को देर रात तक बाहर न रखने की हिदायत दी। इस दौरान उनके द्वारा कुछ व्यक्ति को रात साढ़े 12 बजे तक बाहर घूमने पर फटकार भी लगाई। इस दौरान अलग-अलग पुलिस टीम को कई युवक-युवतियां देर रात तक सड़को पर घूमते मिले। जिन सभी से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ तक देर रात तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की हिदायत देकर छोड़ा। 

गाड़ियों की चेकिंग के दौरान उनके द्वारा काली शीट चढ़े शीशों को मौके पर ही उतरवाया व बाहरी राज्यो के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ियों को शहर में बिन देहरादून में पंजीकृत कर लंबे समय से घुमाने पर नियमो का पाठ भी पढ़ाया।

एक पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए देर रात गाड़ियों के अंदर हुक्का पीते हुए युवाओं को हिरासत में लिया व उनके हुक्का भी जब्त किये। एक पुलिस टीम द्वारा एक बार मे छापा मार कुछ हुक्के भी जब्त किये।

एसपी ऋषिकेश द्वारा टीम संग देर रात तक सड़को पर गाड़ियों की चेकिंग व बार,होटल, पब के समयानुसार बंद होने की तस्दीक भी की।
Comments
comment
date
latest news
77 पुलिस कर्मियों को 'उत्कृष्ट' सेवा देने पर कप्तान ने किया सम्मानित

77 पुलिस कर्मियों को 'उत्कृष्ट' सेवा देने पर कप्तान ने किया सम्मानित