News :
ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 12 लाख धोखधड़ी मामले में पुत्र के बाद पिता भी गिरफ्तार खुशखबरी: देहरादून जू में उत्तराखंड़ वासी कर सकेंगे सफेद टाइगर के दीदार मां नन्दा के दरबार में पहुंचे डीएम-एसपी, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बैंक का शटर तोड़ चोरी करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार कुख्यात अपराधियो पर चला कानून का डंडा, 10 अभियुक्तो समेत 13 की अवैध संपत्तियां ध्वस्त शिक्षक दिवस:गुरु के ज्ञान से संवरता है भविष्य दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • Share
दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/06/2026

देहरादून:जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
पुलिस कप्तान देहरादून प्रमेन्द्र द्वारा सभी थाना और चौकी प्रभारियों को पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार कल शनिवार को नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय मोहकमपुर के सामने फ्लाईओवर के नीचे पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।
जिस क्रम पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज कुमार मिश्रा(उम्र52) पुत्र स्वर्गीय भोलेश्वर दत्त मिश्रा, निवासी डांट मंडी, ज्वालापुर,हरिद्वार, को 7.50 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया,व मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी संख्या यूके 08एएल325 9को भी बरामद किया।
आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में जोगीवाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र बडोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में कांस्टेबल विपिन सेमवाल, प्रदीप सिंह बिष्ट और नरेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। 
Comments
comment
date
latest news
भूमि की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, वर्चुअल रजिस्ट्री की भी मिलेगी सुविधा, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

भूमि की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, वर्चुअल रजिस्ट्री की भी मिलेगी सुविधा, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव