News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

विदेशी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी काल सेंटर का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़*

  • Share
विदेशी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी काल सेंटर का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़*

shikhrokiawaaz.com

08/08/2024


देहरादून:राजधानी के आईटी पार्क के पास स्थित सायनोटेक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने व विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की वाले गिरोह का दून पुलिस ने भांडाफोड़ किया है।
पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह ने बताया कि गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र आईटी पार्क के पास स्थित सायनोटेक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उनके द्वारा एसपी नगर तथा क्षेत्राधिकार मसूरी के अंतर्गत दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।
उक्त गठित टीम द्वारा बीती देर रात राजपुर क्षेत्र अंतर्गत आईटी पार्क में उक्त अवैध कॉल सेंटर ग्लोबल टेक एनर्जी सॉल्यूशन पर दबिश दी गई तो मौके पर एक बड़े हॉल में लगभग 100 केबिन का एक कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था जहां पर अलग-अलग केबिन में बैठे युवक युवतियों द्वारा सिस्टम के माध्यम से कॉल अटेंड की जा रही थी जो स्वयं को अंतरराष्ट्रीय एंटी हैकिंग विभाग का प्रतिनिधि बात कर लोगों से उनके कंप्यूटर सिस्टम से हैकिंग हटाने के नाम पर बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे मौके पर पुलिस द्वारा उक्त कॉल सेंटर को संचालित कर रहे आठ अभियुक्तों 1.मीहिर आश्विन भाई पटेल पुत्र आश्विन भाई पटेल, 2.ललित उर्फ रोडी पुत्र अशोक कुमार , 3.आमीर सुहेल पुत्र अब्दुल वाहब, 4.मनोज मीरपुरी पुत्र चन्दू, 5- अंकित सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह, 6.कौशिक जाना पुत्र विकास जाना, 7.शिवम दुबे पुत्र अश्विन कुमार दुबे , 8. गोस्वामी हेत भारती पुत्र राजेश भाई को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा ओके फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है जिसमें वे लोग यूएसए और कनाडा के लोगों को टारगेट करते हैं।उन्होंने आगे बताया कि अभियुक्तों द्वारा लोगो को उनका सिस्टम हैक होने की जानकारी देकर उसे ठीक करने के एवज में पॉप अप मैसेज भेज कर उनके सिस्टमों का एक्सेस लेकर यूएसए में बैठी दूसरी टीम द्वारा पॉप अप मैसेज रन करके लोगो से ऑनलाइन स्कैम कर कॉल सेन्टर संचालको को हवाला के माध्यम से पेमेंट भेजी जाती थी।उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा कॉल सेंटर से 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल फोन, 29 डेस्कटॉप, 05 वाई-फाई राऊटर व अन्य उपकरण बरामद हुए है।



Comments
comment
date
latest news
महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पलटन  बाज़ार में स्थापित किये 22 सीसीटीवी कैमरे,

महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पलटन बाज़ार में स्थापित किये 22 सीसीटीवी कैमरे,