News :
गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश आम जनता को अपने काम के लिए बार-बार न लगाने पड़े सरकारी कार्यालयों के चक्कर :धामी नम आंखों और सेना के बैंड की गूंज के बीच बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान महिला तस्कर 4 पेटी देशी शराब संग गिरफ्तार पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में सुरक्षा का मोर्चा संभालने उतरे एसएसपी नवनीत सिंह भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार होंगे इजराइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

सरे राह गुंडागर्दी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
सरे राह गुंडागर्दी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया  गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/28/2025


देहरादून: बीती 26 मई को वादी हर्ष चौधरी पुत्र विरेन्द्र सिह, निवासी बहलना सिविल लाइन मुज्जफर नगर उत्तर प्रदेश द्वारा थाना नेहरूकालोनी पर प्रार्थना पत्र दिया कि अजय व आरव, निवासी सहारनपुर द्वारा उनका पीछा कर रिस्पना पुल के पास उनके वाहन को रोककर मारपीट/गाली गलौज करते हुए तमंचे की बट से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पर तत्काल थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0स0-201/25 धारा 118/324(2)/351(2)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पजीकृत किया गया है।

 घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी नेहरूकालोनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, ज़िस पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई एंव आज बुधवार को घटना में शामिल 01 अभियुक्त आरव चौधरी पुत्र नरेन्द्र चौधरी निवासी बीनपुर दुधला, थाना गगौह, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, (उम्र 24 वर्ष) को हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया।  घटना में शामिल अन्य अभियुक्त अजय चौधरी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वादी हर्ष चौधरी के साथ उसका तथा उसके साथी अजय चौधरी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया।
Comments
comment
date
latest news
हरेला पर्व पर रुद्रप्रयाग पुलिस का हरित संदेश, फलदार और छायादार पौधों का किया रोपण

हरेला पर्व पर रुद्रप्रयाग पुलिस का हरित संदेश, फलदार और छायादार पौधों का किया रोपण