News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/16/2025


देहरादून: बीते दिनों रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक अभियुक्त द्वारा अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई के साथ कि गई मारपीट में अभियुक्त के बड़े भाई की मृत्यु मामले में पुलिस ने आरोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार किया।

  जानकारी के अनुसार बीती 13 जुलाई को पटेल नगर क्षेत्रान्तर्गत गोरखपुर में दो सगे भाइयों के बीच रास्ते को लेकर हुए विवाद तथा मारपीट की घटना में उनमें से एक भाई पप्पू की मृत्यु हो गयी थी। उक्त घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मनोज पुत्र पप्पू निवासी गोरखपुर चौक, थाना पटेलनगर, देहरादून द्वारा 01-राजु पुत्र गूटूराम तथा 02-सागर पुत्र राजू के द्वारा उनके पिता पप्पू को ज़मीन पर गिराकर उनके साथ मारपीट करने तथा उससे आयी चोटों के कारण उनकी मृत्यु होने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-358/ 2025 धारा 103(1)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
 
   घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। 
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा कल मंगलवार को घटना में शामिल अभियुक्त 1- राजु पुत्र गूटूराम निवासी गोरखपुर चौक थाना पटेलनगर (उम्र 59 वर्ष) तथा 2- सागर पुत्र राजू निवासी गोरखपुर चौक थाना पटेलनगर देहरादून (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
नशे की लत ने तीन युवाओं को पहुँचाया जेल

नशे की लत ने तीन युवाओं को पहुँचाया जेल