News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस का एक्शन, चेन झपटमार गिरफ्तार

  • Share
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस का एक्शन, चेन झपटमार गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/12/2026

देहरादून:राजधानी में स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीनी गई चेन, एक सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को नई बस्ती, क्लेमेंटटाउन निवासी दिनेश अग्रवाल ने शिकायत दी थी कि उनकी वृद्ध माता के गले से एक अज्ञात युवक चेन छीनकर फरार हो गया।
जिस पर पुलिस द्वारा टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद कल शनिवार को झील तिराहा-भारूवाला मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा,जिसके पास से घटना से संबंधित चेन,वसंत विहार क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल और स्कूटी बरामद हुई।
आरोपी की पहचान आकाश(उम्र25) पुत्र जगदीश निवासी शिवाजी एन्क्लेव, थाना रायपुर के रूप में हुई।
अभियुक्त पढ़ा-लिखा है और पहले नौकरी करता था, लेकिन गलत संगत और नशे की लत के चलते उसने छीना-झपटी शुरू कर दी।
आरोपी ने खुलासा किया कि वह घटना से पहले कई दिनों से महिला की रेकी कर रहा था और घटना वाले दिन दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा तथा मौका मिलते ही चेन झपटकर जंगल के रास्ते भाग गया और स्कूटी से ऋषिकेश की ओर फरार हो गया। अभियुक्त द्वारा वसंत विहार क्षेत्र में मोबाइल छीनने की घटना को भी अंजाम दिया जा चुका है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 विकास शुक्ला, अ0उ0नि मनोज कुमार, कानि0 कैलाश पवार, राजीव कुमार, पवन कुमार, असजद तथा सर्विलांस टीम के आशीष शर्मा और किरण की अहम भूमिका रही।
Comments
comment
date
latest news
पौड़ी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी सख्त

पौड़ी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी सख्त