News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

  • Share
3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

shikhrokiawaaz.com

08/31/2026


देहरादून-: आज सोमवार को पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा   अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों 1- मुकेश कुमार, लीडिंग फायरमैन

2- रामकुमार, ओ0पी0, 3- सुन्दर कुमार, कुक को पुष्प माला पहनाई। कप्तान ने उन सभी के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग थे व रहेंगे। कप्तान ने अपने सम्बोधन में उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा।


 विदाई समारोह के दौरान कप्तान देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर उनके विदाई समारोह को यादगार बनाया। कप्तान ने सेवानिवृत्त कर्मियों से अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।


इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। कप्तान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया।


विदाई समारोह के पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ऋषिकेश, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान के नेतृत्व में दून पुलिस की सघन चेकिंग जारी

पुलिस कप्तान के नेतृत्व में दून पुलिस की सघन चेकिंग जारी