News :
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: सीमांत नीति घाटी से विकास और साहस की नई उड़ान घर से नाराज़ होकर महाराष्ट्र से देहरादून पहुँची महिला को दून पुलिस ने परिजनों से मिलवाया करोडो की भूमि को हडपने का षडयन्त्र रचने वाली मुख्य अभियुक्ता को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार ड्रोन व श्वान दस्ता लापता महिला ट्रैकर खोजी अभियान में शामिल, कप्तान स्वयं कर रही मॉनिटरिंग 9 एसडीएम, 10सीओ समेत 182 अभ्यर्थी पीसीएस 2024 में सफल, जसमीत कौन बनी टॉपर दयारा बुग्याल ट्रेकिंग रूट से लापता हुई 24 वर्षीय युवती की खोजबीन में उतरी सेना महिला को मृत दिखा कूटरचित दस्तावेज बना हड़पी जमीन, 59 वर्षीय मेरठ से गिरफ्तार शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध निर्माण परिजनों से छूटा 4 वर्षीय बच्चे का हाथ, पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलवाया बिहार से लाई गई गांजे की खेप के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

शराब माफियाओ के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

  • Share
शराब माफियाओ के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

shikhrokiawaaz.com

09/20/2024


देहरादून: शराब माफियाओ के विरुद्ध दून पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही के क्रम में दून पुलिस ने नेहरु कालोनी क्षेत्र में संचालित किए जा रहे अवैध शराब के गोदाम पर कार्यवाही की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।  उक्त निर्दशों के क्रम में थाना नेहरू कालोनी पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी के नेतृत्व में अवैध मादक प्रदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाते हुये टीमें गठित की गयी है। 
बीती गुरुवार थाना नेहरू कालोनी पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी की साकेत काँलोनी अजबपुर से एक यूटीलिटी वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है,  उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया,  चैकिग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक यूटीलिटी वाहन संख्या (यूके08सीबी5296) को रोककर चैक किया गया तो उक्त वाहन से 15 पेटी अवैध शराब मकडोवल बरामद हुई। 

 बरामद शराब के सम्बन्ध में वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त शराब की पेटियो को वह साकेत काँलोनी स्थित एक मकान से लाया है, जिस पर पुलिस टीम ने अभियुक्त द्वारा बताये गये मकान की घेराबन्दी कर छापेमारी की गयी तो मकान में  मौजूद 02 व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया।  मकान की तलाशी में पुलिस टीम को मौके से 15 पेटी अवैध शराब मैकडोवल , शराब की अलग –अलग ब्रान्डो के उत्तराखंड के स्टीकर,  उत्तराखण्ड शासन के मोनोग्राम व अन्य सामाग्री बरामद हुई,  जिस पर अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0 302/2024 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 3(5) 318(4),347(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगणो के द्धारा पूछताछ मे बताया कि उनके द्वारा साहिल नाम के व्यक्ति के लिए काम किया जाता है,  वे सभी उक्त अवैध शराब को साहिल द्वारा बताए स्थानों पर सप्लाई करते है।  साहिल द्वारा  हरियाणा/ चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर अलग –अलग ब्रान्डों की अवैध शराब को खरीदकर देहरादून लाया जाता है तथा उनके द्वारा उन शराब की बोतलों पर लगे अलग-अलग ब्रान्डों के स्टीकर व मोनोग्राम हटाकर उतराखण्ड राज्य के स्टीकर व मोनोग्राम लगाये जाते है, जिससे वे उक्त शराब को आसानी से उत्तराखंड में बेच सके।  उक्त शराब को उनके द्वारा सब्जी की खाली कैरेट में रखकर यूटीलिटी के माध्यम से देहरादून व अन्य जनपदों में ऊचे  दामों पर बेचा जाता है, जिससे उन्हे अच्छा मुनाफा हो जाता है। 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- फईम पुत्र फुरकान निवासी- बुड्ढी, थाना मण्ड़ावली, जिला बिजनोर, उ0प्र0, (उम्र 20 वर्ष)

2- अहसान पुत्र शाबिर निवासी टीप, थाना मण्डावर, जिला बिजनोर, उ0प्र0, (उम्र 25 वर्ष) 

3- मोसिन पुत्र लियाकत निवासी नया गांव, थाना मण्डावली, जिला बिजनोर, उ0प्र0, (उम्र 32 वर्ष)
Comments
comment
date
latest news
यूट्यूब से वीडियो देख एटीएम से नगदी उड़ाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

यूट्यूब से वीडियो देख एटीएम से नगदी उड़ाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार