
देहरादून-: मंगलवार को दून लिजेंडस फुटबॉल क्लब, देहरादून में एजीएम की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य अतिथि कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) एवं विशेष अतिथि मेजर हबी जंग गुरुंग (सेवानिवृत्त) उपस्थित थे।
दून लिजेंडस फुटबॉल क्लब के महासचिव भूपेंद्र रावत व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतेश जोशी द्वारा मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि को गुलदस्ता व माला पहनाकर स्वागत किया।
दून लिजेंडस फुटबॉल क्लब दून लिजेंडस की स्थापना 23 अगस्त 2026 को हुई थी। स्थापना के दो महीने के भीतर क्लब द्वारा मसूरी और देहरादून में छः 40+ के टूर्नामेंट में भाग लिया जिसमें दो टूर्नामेंट में विजेता रहे।
दून लिजेंडस फुटबॉल क्लब बीती 24 अक्टूबर को मसूरी व 11 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित हुए टूर्नामेंट में विजेता रहा। वहीं 30 सितंबर 2026 को एक टूर्नामेंट में उपविजेता (मसूरी) रहे। इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाला लिजेंडस के लिए प्रेरणा है।

मंगलवार को सम्पन्न हुई बैठक में तीनों ट्राफी के साथ जश्न मनाया जिसमें 11 अक्टूबर को गोरखा मिलिट्री स्कूल में आयोजित स्वर्गीय शौरभ गुरुंग मेमोरियल टूर्नामेंट में कुल बहादुर गुरुंग को बेस्ट मिडफील्डर और वैभव भव बाली को बेस्ट गोलकीपर से सम्मानित किया गया।

