News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

डोईवाला पुलिस ने निकाला फुल फ़ोर्स के साथ फ्लैग मार्च

  • Share
डोईवाला पुलिस ने निकाला फुल फ़ोर्स के साथ फ्लैग मार्च

shikhrokiawaaz.com

01/21/2025


डोईवाला-: देहरादून में नगर निकाय चुनाव के मतदान के लिए अब एक दिन ही शेष रह गया है,ऐसे में राजधानी देहरादून पुलिस द्वारा मतदान से पूर्व अपनी तैयारियों को पुनः पुख्ता करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आम जनता को निर्भीक व आश्वस्त होकर मतदान करने उतरने हेतु पुलिस की ओर से मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाये जाने हेतु फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

जिस क्रम में आज कोतवाली डोईवाला प्रभारी द्वारा अपनी फुल टीम के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जिसमे टीम द्वारा 
कस्बा चौक से मिल रोड- प्रेमनगर बाजार-कुडकावाला- तेलीवाला-ग्राम खत्ता-केशवपुरी/राजीवनगर-ऋषिकेश रोड से डिग्री कॉलेज-भानियावाला-सपेरा बस्ती- दुर्गा चौक- हिमालयन चौक -कोठारी मौहल्ला आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। 

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाउड हेलरो के माध्यम से आम जनता को मतदान में आचार संहिता का अनुपालन करते हुए निर्भीक होकर मतदान करने का आवाहन किया। पुलिस टीम ने इस दौरान मतदान को किसी भी प्रकार से बाधित करने वाले शरारती तत्वों को नियम तोड़ने व अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
Comments
comment
date
latest news
नाबालिक को बहलाकर उसका अपहरण करने वाला एक अधिवक्ता गिरफ्तार

नाबालिक को बहलाकर उसका अपहरण करने वाला एक अधिवक्ता गिरफ्तार