News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

चिकित्सको ने भी की युवती के आत्महत्या की पुष्टि

  • Share
चिकित्सको ने भी की युवती के आत्महत्या की पुष्टि

shikhrokiawaaz.com

02/08/2025



जॉलीग्रांट-: कल शुक्रवार को जौलीग्रान्ट क्षेत्र के होटल पैराडाइज में एक युवती द्वारा पंखे से लटककर आत्महत्या किये जाने के मामले में आज शनिवार को पुलिस द्वारा तीन चिकित्सको के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने भी युवती द्वारा आत्महत्या किये जाने की पुष्टि की है।

वहीं घटना के सम्बंध में 20 वर्षीय मृतका युवती की माँ ने आज शनिवार को पुलिस को युवक पर प्रशांत पटेल पर उनकी बेटी को झूठे प्रेम प्रंसग में फंसाकर उसे विवाह का झांसा देकर उसका शाररिक व मानसिक शोषण करते हुए उसे प्रताडित करने तथा वादिनी की पुत्री द्वारा उक्त प्रताडना से परेशाने होकर आत्महत्या करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था,जिसपर पुलिस ने कोतवाली डोईवाला में धारा- 108 बीएनएस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि जॉलीग्रांट के होटल पैराडाइज में पुलिस को कल शुक्रवार को एक युवती का पंखे से लटका शव मिला था। होटल मैनेजर द्वारा पुलिस को युवती का गुरुवार 6 फरवरी को अपने एक दोस्त के साथ होटल में आने व शुक्रवार सुबह चेक आउट के कुछ देर बाद अकेले आकर अपना कमरे में सामान छूटने की जानकारी देते हुए कमरे में जाने व काफी देर बाद बाहर न आने पर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया था। जहां पुलिस व होटल स्टाफ द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ने पर युवती का शव पंखे से लटकता हुआ पाया था।

 
Comments
comment
date
latest news
सत्यापन न करने पर 76 व्यक्तियों का चालान,साढ़े सात जुर्माना वसूल

सत्यापन न करने पर 76 व्यक्तियों का चालान,साढ़े सात जुर्माना वसूल