News :
नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार* दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार सेफ ड्रग्स–सेफ लाइफ अभियान: देहरादून में मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 5 दुकानें बंद, एक्सपायरी दवाएं जब्त* कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ने के चलते यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के विरुद्ध पुलिस ने चेताया स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर जनपद पुलिस

  • Share
राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर जनपद पुलिस

shikhrokiawaaz.com

06/04/2026


पौड़ी:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित पौड़ी दौरे को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वीवीआईपी कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
जिस क्रम में पुलिस लाइन पौड़ी में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस, पीएसी, अग्निशमन एवं अन्य सहयोगी एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।
एसएसपी सर्वेश पंवार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक पहलू का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल, हेलीपैड सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल की निगरानी, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के दौरान 40वीं वाहिनी पीएसी के उप सेनानायक जोध राम जोशी, क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह खाती सहित पुलिस, पीएसी और अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसएसपी पौड़ी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही आम जनता की सुविधा, यातायात संचालन की सुचारू व्यवस्था और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा पूर्ण अनुशासन और सतर्कता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए।
सुरक्षा कारणों से हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के आसपास लगभग 200 मीटर के दायरे को 'नो-फ्लाइंग जोन' घोषित किया गया है।
इस प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन, कैमरा ड्रोन अथवा किसी अन्य उड़ान उपकरण के संचालन पर पूर्ण रोक रहेगी। सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र पर लगातार नजर बनाए रखेंगी।
कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती से लेकर यातायात नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और आमजन को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Comments
comment
date
latest news
शिव कावड़ में पत्थर बाजी करने वाले अपराधी भाईयों को दून पुलिस ने 6 माह के लिए किया ज़िला बदर

शिव कावड़ में पत्थर बाजी करने वाले अपराधी भाईयों को दून पुलिस ने 6 माह के लिए किया ज़िला बदर