News :
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण डिजिटल स्ट्राइक: लोगो को ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने वाली 86 गैंबलिंग साइट्स ब्लॉक कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ़्त में विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां* फूलों की घाटी के खुले द्वार, प्रकृति प्रेमियों के लिए शुरू हुआ रोमांचक सफर

जिलाधिकारी एवं एसएसपी पौड़ी द्वारा मतगणना केंद्रों का किया गया निरीक्षण

  • Share
जिलाधिकारी एवं एसएसपी पौड़ी द्वारा मतगणना केंद्रों का किया गया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

07/31/2025


पौड़ी: मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु ज़िलाधिकारी पौड़ी व एसएसपी पौड़ी ने मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया।
आज गुरुवार को पंचायत चुनाव 2025 के परिणामों की घोषण होने जा रही है। जनपद पौड़ी के सभी 15 ब्लॉकों में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से चल रही है।
इस दौरान जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा विभिन्न मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मतगणना स्थलों पर नियुक्त कर्मचारियों एवं सुरक्षाबलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें विशेष रूप से केंद्रों के भीतर मोबाइल, कैमरा और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है। इसके अतिरिक्त, मतगणना केंद्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
इसके अतिरिक्त मतगणना समाप्ति के बाद विजय हुए प्रत्याशियों द्वारा निकाले जा रहे विजय जुलूस को शांतिपूर्वक व शालीनतापूर्वक निकालने तथा इस दौरान यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज़,175 पुलिस कर्मी कर रहे प्रतिभाग

पुलिस खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज़,175 पुलिस कर्मी कर रहे प्रतिभाग