News :
अपहरण और फिरौती कांड का त्वरित खुलासा, दून पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार होली की आड़ में अराजकता पर पुलिस सख्त, कोटद्वार व श्रीनगर से 9 उपद्रवी गिरफ्तार अपहरण और फिरौती कांड का त्वरित खुलासा, दून पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार जनदर्शन में प्रशासनिक सख़्ती की मिसाल, हर फरियादी को मिला न्याय का भरोसा कप्तान प्रमेन्द्र ने पत्नी संग किया होलिका दहन ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट आफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी जनवरी 2026 सत्र के लिए इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 मार्च तक विस्तारित ओवर स्पीड ने बुझाया घर का चिराग,दून पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश

जिलाधिकारी देहरादून ने की जनसुनवाई,119 शिकायतें हुई प्राप्त

  • Share
जिलाधिकारी देहरादून ने की जनसुनवाई,119 शिकायतें हुई प्राप्त

shikhrokiawaaz.com

07/29/2024


देहरादून:आज सोमवार को जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में  ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि वह अपनी शिकायतों को लेकर स्वयं मिलें किसी भी बिचौलियों की बातों में न आएं,इस दौरान जनसुनवाई में कुल 119 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, भरणपोषण, आपसी विवाद, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी शिकायतें शामिल थी।
जिलाधिकारी देहरादून ने सरकारी भूमि की अतिक्रमण की शिकायतों पर नगर निगम एवं राजस्व विभाग को कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण मुक्त किये जाने के निर्देश करने के साथ ही नाले की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर मौका मुआवना का अतिक्रमण को ध्वस्त किये जाने के निर्देश दिए।उक्त जनसुनवाई में ग्राम जमनपुर निवासी किसान द्वारा शिकायत की गई कि उनकी खेती की भूमि पर पानी भर गया जिसे निकलवालने की मांग की गई, उक्त शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को उनके द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिए गए।इसी के साथ सुंदरवाला तपोवन में पहाड़ों से पानी के साथ मलबा आ रहा है जो घरों में घुस रहा है, नगर निगम को कार्यवाही करने व ईस्ट हॉपटाउन मौजा सुद्धोवाला झाजरा में दाखिल खारिज रोक की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को प्रकरण को दिखवाने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी देहरादून द्वारा रतनपुर कड़वा कॉलोनी अवैध कब्जे पर अधूरी कार्यवाही की शिकायत पर सिंचाई विभाग तथा तहसीलदार विकासनगर को मौके पर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए। हनोल में बाहरी व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी चकराता को कार्यवाही करने व अनियोजित निर्माण होने से कई कालोनियों में जलभराव की समस्या हो रही है, जलभराव की शिकायतों पर उक्त क्षेत्रों से पम्प के माध्यम से पानी की निकासी की करने के निर्देश भी दिए।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह,अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, प्रभागीय वनाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,अधि.अभि विद्युत राकेश कुमार, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत,प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, चकराता, ऋषिकेश सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उक्त जनसुनवाई में जुडे़ रहे।
Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ ने अब तक 76 फर्जी वेबसाइटों को किया बंद

एसटीएफ ने अब तक 76 फर्जी वेबसाइटों को किया बंद