News :
शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक,जमा राशि तक सीमित न रहें: एडीएम के.के. मिश्रा एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में भोपाल निवासी अभियुक्त गिरफ्तार क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार* फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार 3 सीओ के तबादले, स्वप्निल मुयाल को भेजा सतर्कता मुख्यालय “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी, चमोली पुलिस का यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

  • Share
आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी, चमोली पुलिस का यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

shikhrokiawaaz.com

08/08/2026

चमोली:श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु चमोली पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के साथ स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए चमोली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दोपहिया वाहन चालक मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए तेज आवाज कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग बिना हेलमेट वाहन चलाने, एक बाइक पर तीन लोगों के बैठने और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए जा रहे थे। ऐसे मामलों से न केवल आम लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी, बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देशों के बाद पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी संख्या में चालानी कार्रवाई की है। इस दौरान बिना हेलमेट के 43, ट्रिपल राइडिंग के 27 और मॉडिफाइड साइलेंसर के 42 चालान किए गए।
चमोली पुलिस ने साफ किया है कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आस्था के साथ जिम्मेदारी निभाएं, यातायात नियमों का पालन करें और देवभूमि की गरिमा बनाए रखें।
Comments
comment
date
latest news
जंगल में सड़ी-गली अवस्था में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

जंगल में सड़ी-गली अवस्था में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी