News :
स्वतंत्रता दिवस को लेकर दून पुलिस अलर्ट, परेड ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ₹55 लाख की साइबर ठगी में अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य अमृतसर से गिरफ्तार* निष्ठा व समर्पण से नीलकंठ कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न करवाने वाले जवानो को कप्तान ने किया सम्मानित 24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद 24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद डीएम व कप्तान ने लिया परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियां का जायज़ा *कांवड़ मेला समाप्ति के बाद गंगोत्री धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान* क्वीतड़ में पुलिस का जनसंवाद, सीमा क्षेत्र में एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त इग्नू की कुलपति प्रो.उमा कांजीलाल ने किया देहरादून क्षेत्रीय केंद्र का दौरा रास्ता भटक डोईवाला पहुँचे नाबालिक को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दून पुलिस अलर्ट, परेड ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

  • Share
स्वतंत्रता दिवस को लेकर दून पुलिस अलर्ट, परेड ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

shikhrokiawaaz.com

08/12/2026

देहरादून:स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 12 अगस्त को जिलाधिकारी देहरादून और पुलिस कप्तान देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने परेड ग्राउंड पहुंचकर मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों, संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में होने वाले ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी जुटाने तथा संभावित भीड़ और कार्यक्रमों में शामिल होने वाले विशिष्ट लोगों के अनुसार सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस को बस अड्डों, रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बीडीएस तथा डॉग स्क्वाड के माध्यम से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय सीमाओं के साथ आंतरिक मार्गों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाने को कहा गया है।
मुख्य समारोह स्थल पर प्रवेश और निकासी के अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने, अतिथियों व आम लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था तय करने तथा समारोह के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक यातायात एडवाइजरी भी जारी की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरा होने तक सभी थाना क्षेत्रों में मोबाइल पुलिस पार्टियों की तैनाती भी रहेगी।
परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से समारोह स्थल को चार सेक्टर और दो कार्डन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों को दी गई है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के आसपास 12 इनर और आउटर प्वाइंटों पर बैरियर लगाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के आसपास का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। इस दौरान वहां वाहनों के साथ ठेलियों और रेहड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
विजय दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी ने अमर शहीद दिनेश चंद्र को दी श्रद्धांजलि

विजय दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी ने अमर शहीद दिनेश चंद्र को दी श्रद्धांजलि