News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

दून पुलिस का हुड़दंगियों पर शिकंजा,दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार

  • Share
दून पुलिस का हुड़दंगियों पर शिकंजा,दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/14/2026

देहरादून:जनपद पुलिस ने एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के लोग समझाने के बावजूद नहीं माने और आपस में मारपीट व हंगामा करते रहे। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।
पहली घटना थाना सेलाकुई क्षेत्र के ग्राम जूलो भगवानपुर की है, जहां लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर ही मारपीट करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ। लगातार बढ़ते विवाद और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिराज (59 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मोहनलाल, निवासी ग्राम जूलो भगवानपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, आनंद किशोर (54 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बुद्धराम, निवासी ग्राम जूलो भगवानपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून तथा लीला (49 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बुद्धराम, निवासी ग्राम जूलो भगवानपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून शामिल हैं।
वहीं दूसरी कार्रवाई कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे) में की गई। यहां एमडीडीए द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए और विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र होकर एक-दूसरे से भिड़ गए। स्थिति को नियंत्रण में लेने और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने धारा 126, 135 एवं 170 बीएनएसएस के तहत एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अनुराधा सिंह (35 वर्ष) पत्नी मुन्ना कुमार, निवासी ग्राम भिलाई, थाना उदवंत नगर, जिला भोजपुर (बिहार), हाल निवासी कृष्णा सोसाइटी, कोरोनेशन अस्पताल के निकट, डालनवाला, देहरादून, चंद्र प्रताप सिंह (19 वर्ष) पुत्र तेज प्रताप सिंह, निवासी ग्राम धरौली, थाना दरौली, जिला सिवान (बिहार), हाल निवासी कृष्णा सोसाइटी, अपोजिट कोरोनेशन अस्पताल, डालनवाला, देहरादून, राजीव यादव (29 वर्ष) पुत्र सत्यनारायण यादव, निवासी मकान संख्या-270, टीएचडीसी कॉलोनी, शिवपुरी बंजारावाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, मूल निवासी बिहार तथा सागर कुमार (30 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी 99/01, चुक्खूवाला, कोतवाली नगर, देहरादून शामिल हैं।
दून पुलिस ने साफ कहा है कि "ऑपरेशन प्रहार" के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। 
Comments
comment
date
latest news
पिता की पुलिस वर्दी व पी- कैप रखकर नशे ने धुत युवक की दून पुलिस ने उतारी खुमारी

पिता की पुलिस वर्दी व पी- कैप रखकर नशे ने धुत युवक की दून पुलिस ने उतारी खुमारी