News :
बदलाव की तस्वीर व वादे को पूरा करने की तस्वीर 'बालेंद्र शाह' सूर्या देवभूमि चैलेंज का मुख्यमंत्री ने किया समापन, ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह भी पहुंचे जनता दरबार में 239 शिकायतों का निस्तारण, जरूरतमंदों को त्वरित राहत *यमकेश्वर में गूंजा भक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने भागवत कथा में किया श्रद्धालुओं को संबोधित* इस बार की केदारनाथ यात्रा होगी खास- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट के जरिये केदारनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विजन प्रेमनगर थाने में महिला अपर उपनिरीक्षक व कर्मियों से बदसलूकी करने वाली महिला स्वयं से आई थी थाने, सीसीटीवी में हुआ स्पष्ट अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ* अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ गैस सिलिंडर की कालाबाज़ारी करता 1 युवक गिरफ्तार, 32 सिलिंडर बरामद माँ गंगा-यमुना विराजी अपने स्थान पर,जयघोष संग श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

देहरादून पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Share
देहरादून पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/09/2024


देहरादून: अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का दून पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों (01 महिला, 01 पुरुष) को  गिरफ्तार किया व 03 नाबालिक बच्चियों को रेस्क्यू किया।

आज बुधवार को आइएसबीटी चौकी को सूचना मिली की तीन बालिकाएं जो सम्भवः किसी अन्य राज्य से आई प्रतीत हो रही,  आईएसबीटी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था मे घूम रही है तथा किसी व्यक्ति द्वारा उन्हें खरीद फरोख्त के लिए देहरादून लाने की बात बता रही है। सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत  तत्काल उक्त तीनों बालिकाओं को चौकी पर लाकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तथा चाइल्ड लाइन की टीम को चौकी आईएसबीटी पर बुलाया गया। टीम द्वारा तीनो नाबालिक बालिकाओं से आवश्यक जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया की कुछ लोग उन्हें अच्छे  पैसे एवम नौकरी दिलवाने का लालच/प्रलोभन देकर दिल्ली से देहरादून लाए थे तथा उन्हें देहरादून में एक फ्लैट में 01 महिला व एक पुरुष के पास छोड़ दिया था। रात में तीनों युवतियों द्वारा घर मे मौजूद महिला व एक अन्य पुरुष को उन्हें लेकर आये व्यक्तियों से उन्हें 110000 रुपए में खरीदने बेचने की बात करते हुए सुना, तथा उक्त घर में पूर्व से मौजूद एक लड़की द्वारा भी उक्त अभियुक्तों द्वारा लडकियों की खरीद फरोख्त में लिप्त होने तथा खरीद फरोख्त के लिए लायी गई युवतियों से गलत काम करवाने की जानकारी दी, जिस पर तीनों युवतियां घबरा गयी तथा रात को चादर के सहारे बालकनी से नीचे कूदकर वहाँ से भाग गई। 


नाबालिक युवतियों से मिली जानकारी से तत्काल उच्चाधिकारियो को अवगत कराया गया,  जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल ए एच टी यू टीम द्वारा देहरादून तथा पटेल नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने युवतियों द्वारा बताये गये स्थान पथरीबाग में वेद सिटी कालोनी स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए मौके पर मौजूद 01 महिला व 01 पुरुष को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में महिला द्वारा अपना नाम बाला पत्नी सतपाल यादव (तलाकशुदा) निवासी - मेहता एशोशिएट, वेद सिटी कालोनी पथरीबाग, पटेलनगर (उम्र 48 वर्ष) व पुरुष द्वारा अपना नाम दिग्विजय सिंह पुत्र रामपाल शर्मा -मुस्तफापुर, नवादा,- नगाँवा सादात, जिला- अमरोहा उ० प्र० (उम्र-45 वर्ष) बताया।  दोनों अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त तीनों नाबालिक युवतियों को अन्यत्र बेचने के लिए गाजियाबाद निवासी अपने साथी पूनम एवम खुशी तथा एक अन्य व्यक्ति से खरीदना बताया गया, जो उक्त युवतियों को अच्छी नौकरी व पैसों का लालच देकर दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर आये थे। 


   उक्त दोनो अभियुक्तों के नाबालिग बालिकाओं के मानव दुर्व्यापार जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनो को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर में बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 


दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े होने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई है जिसके संबंध में अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।  गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को गैर प्रान्त रवाना किया गया है।

Comments
comment
date
latest news
हरिद्वार पुलिस ने बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया*

हरिद्वार पुलिस ने बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया*